Headlines

दरभंगा के कटहलबाड़ी में UP के युवक ने किया सुसाइड:2 महीने से बेच रहा था गोलगप्पा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा




दरभंगा में मंगलवार को किराये के मकान में रह रहे उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यूपी के जालौन जिले के नदी गांव निवासी मुन्ना लाल के पुत्र गुलशन जखोलिया के रूप में हुई है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ले की है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मंगलवार शाम की आत्महत्या जानकारी के अनुसार, गुलशन पिछले करीब दो महीने से कटहलबाड़ी में संजय बिहारी के मकान में किराये पर रह रहा था। वह अपने भाई और दादा के साथ दरभंगा में गुपचुप (फुचका) बेचने का कारोबार करता था। इसी से परिवार का जीवनयापन होता था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उसने किराये के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मृतक अविवाहित था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *