Headlines

तालाब में डूबने से कानपुर के युवक की मौत:छह महीने से ससुराल में रह रहा था, शौच के लिए घर से निकला था




औरंगाबाद में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक आनंद गौड़(35) उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला का रहने वाला था। घटना देव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आनंद का ससुराल देव बाजार के मल्लाह टोली में था। पिछले छह माह से अपने ससुराल में ही रह रहा था और यहीं मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को जदूरी करने के लिए घर से निकला था। शाम को काम से लौटने के बाद वह शौच के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित तालाब की ओर गया था। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह तालाब में मिला शव गुरुवार की सुबह तालाब की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। देखते ही देखते तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई। पहचान के बाद इसकी सूचना उसके ससुराल वालों को दी गई। पत्नी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से मौत की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। दो साल पहले हुई थी शादी, छह माह की बेटी है आनंद गौड़ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी छह माह की एक छोटी बेटी भी है। पिता की असमय मौत से मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, पत्नी के सामने भी परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *