Headlines

बांका में 22 किलो का विशाल अजगर निकला:वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा, एक साल में चौथी घटना




बांका शहर के बाबूटोला में ब्लॉक गेट के पास मंगलवार रात एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। रात के अंधेरे में अजगर को देखकर लोगों में डर फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग ने किया रेस्कयू वन विभाग को सूचना मिलते ही वनरक्षी राजीव कुमार और सौरभ कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। रेस्क्यूकर्ता तालीम खलीफा ने काफी कोशिश के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

टीम अजगर को समुखिया पहाड़ ले गई, जहां उसे प्राकृतिक माहौल में छोड़ दिया गया। तालीम खलीफा के मुताबिक, यह अजगर करीब छह फीट लंबा और 22 किलोग्राम वजनी था। इसकी उम्र लगभग एक साल बताई गई है। एक साल में ये चौथी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबूटोला और ब्लॉक गेट के पास एक साल में अजगर मिलने की यह चौथी घटना है। बार-बार ऐसी घटनाओं से इलाके के लोग चिंतित हैं और सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *