Headlines

जमुई में यात्री शेड से टकराया हाईवा:केबिन में फंसे चालक-उपचालक, JCB से निकाला गए




जमुई में सोमवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे बने यात्री शेड से टकराकर उसमें जा घुसा। घटना मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित एनएच-333 पर बरहट थाना क्षेत्र के जावातरी चौक के पास की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवा का अगला हिस्सा मलबे में फंसकर पिचक गया। हादसे के बाद चालक और उपचालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। एक घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों को निकाला गया बाहर सूचना पर पहुंची बरहट पुलिस ने करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के डब्लू कुमार यादव (चालक) और ऋषि कुमार (उपचालक) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हाईवा मधेपुरा से जमुई के एक बालू घाट पर बालू लोड करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। नींद आने पर उपचालक को दिया गाड़ी चलानेैे गांगटा जंगल पार करने के बाद हाईवा चालक को नींद आने लगी थी। इसके बाद उसने वाहन चलाने की जिम्मेदारी उपचालक को सौंप दी। इसी दौरान जावातरी मोड़ के पास हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया। वाहन ने पहले सड़क किनारे बंधी एक गाय को टक्कर मारी और फिर यात्री शेड से जा भिड़ा। टक्कर के बाद हाईवा का अगला हिस्सा शेड के मलबे में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद चालक का पैर और उपचालक का हाथ क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया था। घटनास्थल से आई तस्वीरें… स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना बरहट थाना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती दल में तैनात एसआई गोविंद दास और डायल 112 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन केबिन यात्री शेड के मलबे में बुरी तरह फंसा होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही थी। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाई गई। मशीन की मदद से मलबे में फंसे हाईवा को निकालने की कोशिश की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के आधार पर होगी कार्रवाई बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *