Headlines

जमालपुर में लॉटरी कारोबारी 102 टिकटों के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने सदर बाजार में छापेमारी कर पकड़ा, दो जगहों से चलाता था अवैध धंधा




जमालपुर पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर बाजार में छापेमारी कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 102 लॉटरी टिकट बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान खलासी मोहल्ला निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो उपेंद्र प्रसाद का बेटा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने गिरफ्तारी और टिकटों की बरामदगी की पुष्टि की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमित छापेमारी की जाएगी। दो साल बाद हुई इस कार्रवाई से अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल है।
स्थानीय स्तर पर ईदगाह रेलवे नंबर वन स्कूल के पास और केशोपुर स्थित शिव साईं धाम के आसपास भी लॉटरी कारोबार चलने की चर्चा है। पुलिस की अगली रणनीति पर निगाहें टिकी हैं कि क्या यह कार्रवाई पूरे नेटवर्क पर असर डालेगी या सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *