![]()
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय दौरे पर एमएलसी चुनाव परिणामों को लेकर बयान दिया। उन्होंने बिहार की आठ सीटों पर चल रही मतगणना के बीच सभी सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। ”सीटों पर पढ़े-लिखे मतदाताओं ने वोट डाले” मंत्री सिन्हा ने कहा कि जनता मालिक है और जिसका आशीर्वाद मिलेगा, वही जीतेगा। पटना एमएलसी सीट को हॉट सीट मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि कोई सीट हॉट या शॉट नहीं होती, सभी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि इन सीटों पर पढ़े-लिखे मतदाताओं ने वोट डाले हैं। जीत-हार का फैसला उनके आशीर्वाद से ही होगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जीत के दावे पर सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेता दावा करेंगे ही, लेकिन असली परिणाम मतगणना के बाद ही आता है। कृषि मंत्री ने दोहराया कि एनडीए सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और उसकी जीत तय है।
Source link
'कोई सीट हॉट या शॉट नहीं होती, सभी महत्वपूर्ण':कृषि मंत्री का MLC चुनाव में NDA की जीत का दावा, बोले- जनता का आशीर्वाद ही निर्णायक
