Headlines

हथियार से लैस 3 संदिग्धों की ग्रामीणों ने की पिटाई:संदेह होने पर बाइक सवार को रोका, पिस्टल बरामद; मारपीट के बाद पहुंची पुलिस




मुजफ्फरपुर में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने 3 संदिग्धों को पकड़ा। तीनों एक बाइक पर सवार थे। उनके पास से एक पिस्टल और धारदार कटर बरामद हुआ। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई की थी। तीनों घायल हो गए थे। एक की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर मुशहरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से तीनों को छुड़ाया और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुशहरी पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया गया। मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है। मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के बांकुल टोला, छपरा मेघ की है। तीनों की पहचान, एक का आपराधिक इतिहास पकड़े गए आरोपितों की पहचान गायघाट निवाली राजा कुमार, पीयर थाना क्षेत्र के करेला मोहनपुर निवासी राजा कुमार और मुशहरी थाना आथर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों में एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। किसी वारदात की फिराक में आने का संदेह एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे तीन लोग किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे थे। उनकी गतिविधियों पर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही एसडीपीओ ने बताया कि आरोपितों के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों किस उद्देश्य से वहां पहुंचे थे और किसी वारदात की योजना थी या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *