Headlines

शिक्षक शमशाद हत्याकांड- 40 दिन बाद भी सभी आरोपी फरार:मोतिहारी में हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला, जल्द गिरफ्तारी की मांग




मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी में शिक्षक शमशाद की हत्या के 40 दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। न्याय की मांग को लेकर रविवार शाम हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कैंडल मार्च मोतिहारी के एसएनएस कॉलेज गेट से शुरू होकर कचहरी चौक तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोगों ने शिक्षक शमशाद को न्याय दिलाने की मांग उठाई। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ रही है। पूर्व प्रमुख चमन समेत दो सहयोगी गिरफ्तार शमशाद हत्याकांड में अब तक पूर्व प्रमुख चमन समेत दो सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, मामले में अन्य नामजद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस का दावा- फरार आरोपियों के लिए छापेमारी जारी पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे न्याय की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *