Headlines

कोलकाता- युवक, उसके पिता और दोस्त को कपड़े उतारकर घुमाया:युवती के परिजन ने मारपीट भी की, 3 गिरफ्तार; प्रेम संबंध का मामला




पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बेहाला इलाके में प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने एक युवक, उसके पिता और दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों के पूरे कपड़े उतारकर इलाके में घुमाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को सरसुना थाना क्षेत्र के बसुंधरा पार्क में हुई। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने दोनों को साथ देखकर युवक और उसके दोस्त को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को एक कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता और मामा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पिता को बुलाकर दी धमकी आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने युवक के पिता को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद युवक, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से घुमाया गया। युवती के परिवार पर धमकी देने और युवक के पिता को हथियार थमाकर बेटे को मारने या खुद निर्वस्त्र होकर सड़क पर चलने के लिए मजबूर करने का भी आरोप है। हालांकि, पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा तनाव घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। नाराज स्थानीय लोगों ने युवती के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले युवती के परिवार के कुछ सदस्य वहां से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने युवती के मामा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। घटना के बाद युवक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवक के परिवार का कहना है कि इस घटना से उसके पिता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। वहीं, युवती के परिवार के कुछ सदस्यों के राजनीतिक लोगों से जुड़े होने के दावे भी किए गए हैं, लेकिन इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *