गयाजी13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

Jगयाजी-पटना एनएच-22 पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गया यादव(68) के तौर पर हुई है। निर्माणाधीन घर देखकर वापस लौटते समय हादसा हुआ है।
मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर एनएच-22 को पूरी तरह से जाम कर दिया। टायर रखकर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम रहने की वजह से दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतारें लग गई। घटना पाताल बिगहा के पास की है।

बीच सड़क पर लोगों का हंगामा।
पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया जाम
सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को कड़ी कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
फरार ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोगों ने प्रशासन से रफ्तार पर लगाम लगाने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आगजनी कर लोगों ने जताया विरोध।
-
‘2 घंटे तक धमाका,शव के लोथड़े 300m दूर गिरे’: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट से सहमा इलाका, बेटे ने मरते हुए कहा था-धंधा छोड़ दीजिए; 5 मौतों की आंखोंदेखी
0:44
- कॉपी लिंक
शेयर
-
LIVE
सीवान- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत: शव के उड़े चीथड़े, घर में था पटाखों का स्टॉक; SHO-चौकीदार सस्पेंड, SIT करेगी जांच
1:15
- कॉपी लिंक
शेयर
-
बिहार फाइल्स
प्रदेश की सबसे बड़ी किडनैपिंग, फिरौती में मांगे 5 करोड़: कारोबारी वंशीधर अग्रवाल को उठाया, 1 करोड़ में डील फाइनल, 20 दिन बाद सड़क पर मिले
3:38
- कॉपी लिंक
शेयर
-
MLC इलेक्शन
शिक्षक सीटों पर 74.55, स्नातक में 43.87% मतदान: 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट, वोटिंग के बीच धक्का-मुक्की और आतिशबाजी
- कॉपी लिंक
शेयर

