Headlines

एमपी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से आंधी-बारिश:राजस्थान-हरियाणा में ओले गिरे, तमिलनाडु में भारी बारिश जारी




मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पश्चिमी हिस्से में 7 दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में शुक्रवार को मौसम बदला। जयपुर, श्रीगंगानगर में बारिश हुई। अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में ओले गिरे। राज्य में 24 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश, ओले गिरने की संभावना है। हरियाणा के चरखी दादरी और रेवाड़ी में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में रात से ही बारिश हो रही है और आगे भी अति भारी बारिश की आशंका है। मदुरै में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *