Headlines

PM Modi Inaugurates Chinmaya Amrit Mahotsav in Delhi


दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

यह तीन दिन का कार्यक्रम 23 से 25 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से 9 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। यह चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने पर साल भर से चल रहे अलग-अलग कार्यक्रमों में आखिरी इवेंट है।

इस मिशन की शुरुआत 1951 में स्वामी चिन्मयानंद ने की थी, ताकि गीता और वेदों का ज्ञान आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके।

पिछले साल भी पीएम ने की थी शुरुआत

इस साल भर के उत्सव की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जब प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में इलैयाराजा के संगीत वाली तमिल भगवद् गीता जारी की थी।

इस दौरान कई बड़े कार्यक्रम हुए, जैसे कई जगहों पर बड़े हवन, त्रिपुरा में मां सौंदर्या चिन्मयी मंदिर की स्थापना और एक ऑनलाइन पाठ, जिसमें दुनिया भर के 1 लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ गीता के 15वें अध्याय का पाठ किया।

इसके अलावा ‘गीता पंचामृत’ कार्यक्रम चलाया गया और गीता का संदेश फैलाने के लिए 15 नौजवानों ने पूरे देश में 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की।

पीएम मोदी ने 27 जुलाई 2025 को कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

पीएम मोदी ने 27 जुलाई 2025 को कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।