Headlines

Pawan Singh & Akshara Singh Controversy


पटना2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवरात्र में भरी मंच से अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा था, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!’

पवन सिंह के इस बयान के बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार सोशल मीडिया पर पवन सिंह पर तंज कस रही हैं। ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रही हैं कि 10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए।

अब जानिए ज्योति सिंह ने ये बातें कब कही

ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो नवरात्र के दौरान अपने दोस्तों संग सिंदूर खेला खेलती दिख रही हैं। इस वीडियो में ज्योति सिंह की छोटी बहन जूही सिंह के साथ उनकी दोस्त आपस में मौज मस्ती करते दिख रही हैं।

इस बीच ज्योति सिंह की एक सहेली उनकी बहन जूही सिंह के लिए कहती हैं कि मां जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो।

तभी ज्योति की दोस्त ने कहा- थूककर चाटने वाला ना हो। ये सुनकर ज्योति जोर से हंसने लगती हैं। उन्होंने कहा- कोई ऐसा हो जो स्वाभिमान को बरकरार रखे।

अब जानिए अक्षरा से माफी मांगते हुए पवन सिंह ने क्या कहा था

‘जल्द हमारी जोड़ी साथ दिखेगी’

मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। उसके बाद दर्शकों से पूछा था कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से एक साथ नजर आए।

इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपनी इच्छा जाहिर की। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ दोबारा नजर आने और साथ में कार्यक्रम करने की संभावना के संकेत दिए।

पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा और उनकी जोड़ी फिर से साथ नजर आए।

पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा और उनकी जोड़ी फिर से साथ नजर आए।

पवन सिंह ने ज्योति सिंह से की थी दूसरी शादी

पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं।

साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।

अब पवन सिंह और ज्योति के तलाक का पूरा केस जानिए

ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई।

ये तस्वीर 11 फरवरी की है। तलाक केस में सुनवाई के दौरान आरा कोर्ट पहुंची थीं।

ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए।

2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं।

ज्योति ने पवन से 10 करोड़ एलिमनी मांगी है

ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि ‘ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’

अब जानिए, एलिमनी होती क्या है…

जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं।

हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है।

अंतरिम गुजारा भत्ता: जब तक कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है और शुरुआत में खर्चा करने के लिए पैसा नहीं है। तब सेक्शन 24 के तहत कोर्ट का फैसला आने तक शिकायतकर्ता को गुजारा भत्ता मिलता रहता है।

परमानेंट गुजारा भत्ता: सेक्शन 25 के तहत तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी परमानेंट भत्ता कहलाती है। इस मेंटेनेंस में स्त्रीधन शामिल नहीं होता, उस पर सिर्फ पत्नी का अधिकार होता है।

भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है।

——

ये खबर भी पढ़िए…

पवन सिंह बोले- नहीं जी पाऊंगा तुम्हारे बिना:रियलिटी शो में खोला एक्टर्स से अफेयर का राज; दो दिन पहले अक्षरा से मांगी थी माफी

‘जी नहीं पाऊंगा तुम्हारे बिना… मत करो ऐसे। लाख कसम खाईए नहीं करना है, मगर आंखें कुछ और कहती है। लोग बोलते हैं कि प्यार एक बार होता है लेकिन कोई कितना बचाएगा।’ ये बातें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने कही हैं। दरअसल, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों बतौर गेस्ट रियलिटी शो में पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।