![]()
बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें पटाखा फैक्ट्री मालिक अमीरुद्दीन और उनकी 2 पोतियां शामिल हैं। पहले धमाके में 7 मौतों की जानकारी आई थी, लेकिन डीएम विजय प्रकाश मीणा ने 3 मौतों की ही पुष्टि की है। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के एक इमारत में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाके होने लगे। इस धमाके में पूरा मकान उड़ गया। लोगों के शव सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे।
Source link
बिहार की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:एक ही परिवार की 3 लोगों की मौत, बिल्डिंग के बाहर शव बिखरे; घनी आबादी के बीच थी फैक्ट्री
