Headlines

Pawan Singh Emotional Statement on Manish Kashyap


जी नहीं पाऊंगा तुम्हारे बिना… मत करो ऐसे। लाख कसम खाईए नहीं करना है, मगर आंखें कुछ और कहती है। लोग बोलते हैं कि प्यार एक बार होता है लेकिन कोई कितना बचाएगा। ये बातें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने एक रियलिटी शो में कही हैं।

.

दरअसल, शो के दौपरान कंटेस्टेंट ने पवन को कायरा के जाने के बाद मनीष कश्यप के हाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनीष ने खाना खाना तक छोड़ दिया था। इस पर पवन ने कहा कि हो जाता है भाई। कुछ-कुछ काम किया नहीं जाता है बल्कि हो जाता है।

‘लोग बोलते हैं कि प्यार एक बार होता है लेकिन कोई कितना बचाएगा। लाख कसम खाईए नहीं करना है, मगर आंखें कुछ और कहती है। जी नहीं पाऊंगा तुम्हारे बिना… मत करो ऐसे। ये डायलॉग बोलने के बाद आखिर कोई कितना बर्दाश्त करेगा कहीं ना कहीं तो सटेगा ही।’

शो के दौरान कंटेस्टेंट से बात करते हुए पवन सिंह।

शो के दौरान कंटेस्टेंट से बात करते हुए पवन सिंह।

तेज प्रताप का बिना नाम लिए कसा तंज

पवन सिंह एक बार फिर से चर्चे में हैं। राइज एंड फॉल सीजन-2 में पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री हुई है। उन्होंने आते ही अपने हिट ट्रैक ‘राजा जी और आई नहीं’ पर डांस किया। पवन सिंह के साथ इरीना ने जमकर ठुमके लगाए। इरीना ने भोजपुरी डायलॉग भी बोला। पवन ने तेज प्रताप का बिना नाम लिए इरीना से पूछा कि हमारे एक भाई साहब आए थे, उन्होंने आपको फिल्मों का ऑफर दिया था।

नवरात्र में पवन एक कार्यक्रम में मुंगेर के कल्याणपुर पहुंचे थे।

नवरात्र में पवन एक कार्यक्रम में मुंगेर के कल्याणपुर पहुंचे थे।

पवन सिंह ने टेलीविजन की नागिन को साथ काम करने का दिया ऑफर

पवन सिंह ने टेलीविजन की नागिन फेम प्रियंका चौधरी को अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है। प्रियंका ने पूछा कि हम साथ में गाना करेंगे, तो इस पर पवन ने कहा कि गाना के साथ फिल्म और वेब सीरीज भी करेंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि मैंने भोजपुरी ऑडियंस का क्रेज देखा है, जब मैंने खेसारी के साथ काम किया था, तब पवन इस पर चुप हो जाते हैं और कुछ नहीं बोलते हैं। बेसमेंट में वर्कर्स के साथ वक्त बिताते हुए उन्होंने बताया कि पहले वो हीरोइन का हाथ पकड़ने से घबराते थे। उनके हाथ कांपते थे, लेकिन आज वो कॉन्फिडेंट हैं।

हाल ही में पवन सिंह ने अक्षरा से मांगी थी माफी

नवरात्र के दौरान बिहार के मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।’

उनकी इस टिप्पणी के बाद पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। पवन सिंह के इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और दोनों कलाकारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इधर यूजर्स अब तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अब ज्योति भाभी का क्या होगा।

स्टेज पर कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

स्टेज पर कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

दर्शकों से पूछा- कौन चाहता है हमारी जोड़ी फिर बने?

मुंगेर में पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से एक साथ नजर आए। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपनी इच्छा जाहिर की।

दर्शकों के उत्साह को देखते हुए पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ दोबारा नजर आने और साथ में कार्यक्रम करने की संभावना के संकेत दिए थे।

यह पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर है, जिनकी 2015 में मौत हो गई थी।(फाइल तस्वीर)

यह पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर है, जिनकी 2015 में मौत हो गई थी।(फाइल तस्वीर)

अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री

पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले थे। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया।

दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं।

दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे।लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की।

पवन सिंह और अक्षरा की फाइल तस्वीर।

पवन सिंह और अक्षरा की फाइल तस्वीर।

मारपीट का लगया था आरोप

अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे।

इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली।

अक्षरा सिंह ने ये भी बताया था कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं।

2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की थी

पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं।

साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *