Headlines

गयाजी- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मजदूरी के लिए जा रहा था, पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल




गया-राजगीर एनएच-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजा और सुरक्षा की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। ​नरहट जा रहे थे दोनों मजदूर युवक ​मृतक की पहचान मानपुर प्रखंड के जहाना गांव निवासी 27 वर्षीय रणजीत चौहान के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान उसी गांव के 28 वर्षीय लालजीत चौहान के रूप में की गई है। ​मृतक के भाई सिकंदर चौहान ने बताया कि रणजीत व लालजीत दोनों पेशे से मजदूर थे। गुरुवार को वे किसी काम के सिलसिले में अपनी बाइक पर सवार होकर नरहट थाना क्षेत्र के भीखमपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ के पास एनएच-82 पर पहुंची तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रणजीत चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहुंचाया अस्पताल ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल लालजीत चौहान को तुरंत इलाज के लिए वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।​वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नंदलाल प्रसाद की देखरेख में घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी नाजुक और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।​ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ​इस अप्रत्याशित और भीषण हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने खिरियावां मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया। ​सड़क जाम रहने के कारण एनएच-82 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया जिसके बाद जाम खुला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *