Headlines

नवादा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम, पेट्रोल भराने के लिए घर से निकले थे सुभाष प्रसाद




नवादा के नरहट थाना क्षेत्र में झीकरूआ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसुआ के तिलैया स्टेशन निवासी करीब 65 वर्षीय सुभाष प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले हिसुआ अस्पताल, फिर नवादा सदर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान फतुहा के पास उनकी मौत हो गई। पेट्रोल भराने निकले थे पिता मृतक के बेटे अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता घर से गाड़ी में तेल भराने के लिए निकले थे। तेल भराने से पहले ही झीकरूआ गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुभाष प्रसाद आटा चक्की चलाते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और अज्ञात वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *