![]()
किशनगंज में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी के खिलाफ FIR दर्ज होने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार है, जन सुराज की नहीं। अगर जन सुराज का कोई प्रत्याशी, कार्यकर्ता या नेता गलती करता है, तो सरकार उसके खिलाफ FIR दर्ज करे, जांच कराए और कानून के मुताबिक सजा दे। इस मामले में बहस करने का कोई फायदा नहीं है। NDA के सभी सीटें जीतने के दावे पर कसा तंज किशनगंज में प्रबुद्धजनों के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने NDA की सभी सीटों पर जीत के दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनके आकलन के मुताबिक NDA 8 सीटों पर खाता खोलने की लड़ाई लड़ रहा है। PK ने कहा कि नीतीश कुमार के हटने से कोई चुनाव नहीं जीत गया है। उन्होंने भोजपुर में MLC चुनाव में हार और बांकीपुर में भाजपा के अपना किला नहीं बचा पाने का जिक्र करते हुए NDA की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि पूरे चुनाव में नीतीश कुमार कहीं नजर नहीं आ रहे हैं और JDU-BJP अलग-अलग हैं। उनके मुताबिक, इसका असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है। बांकीपुर में 360 बूथों पर हार का किया जिक्र प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार को लेकर कहा कि पार्टी 360 बूथों पर हार गई। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उनके क्षेत्र को सबसे मजबूत बताया जाता है। PK ने कहा कि जब पार्टी का नेतृत्व किसी क्षेत्र को सबसे मजबूत बताता है और वहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात करता है, तो उसी क्षेत्र में हार के कारणों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भी निशाना प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर गमछा देखकर गोली मारने की बात कहते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव एक बार फिर साबित करेगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के लिए चुनाव जीतना मुश्किल है।
Source link
'NDA 8 सीटों पर खाता खोलने की लड़ाई लड़ रहा':प्रशांत किशोर बोले-सम्राट चौधरी के नेतृत्व में BJP की जीत मुश्किल; FIR पर सरकार जांच कराए
