Headlines

Bhagalpur Road Accident | Woman Crushed by Hyva, Locals Block NH-80


भागलपुर में नवमी के दिन मंदिर में पूजा के लिए जा रही एक महिला की हाइवा से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना बाइपास थाना क्षेत्र के भागलपर-मुगेर एनएच-80 पर आर्यन गार्डन रिसॉर्ट के पास की है। गांव के ल

.

मृतक की पहचान 38 साल की अंजु देवी के रूप में हुई है। अंजु विसनपुर जिछो की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अंजु देवी मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी। मंदिर के पास जैसे ही वो ऑटो से उतरी, तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हाइवे की चपेट में आने से अंजु देवी का शरीर बुरी तरह कुचल गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

छह बच्चों की मां थी, पति करते हैं मजदूरी

अंजु देवी के पति छठू यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के चार बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी की मौत के बाद छठू यादव ने न्याय की मांग की। उन्होंने अपने छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती भी है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

NH-80 पर शव रखकर प्रदर्शन, करीब 100 गाड़ियां फंसीं

अंजु देवी की लाश को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर करीब 100 से अधिक गाड़ियां फंसी रही। हादसे और सड़क जाम की खबर के बाद स्थानीय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। ग्रामीण अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल जाम हटने और यातायात सामान्य होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

घटनास्थल पर पहुंचे नाथनगर विधायक मिथुन यादव।

घटनास्थल पर पहुंचे नाथनगर विधायक मिथुन यादव।

नाथनगर विधायक मिथुन कुमार भी पहुंचे, न्याय का दिया आश्वासन

घटना की जानकारी मिलने पर नाथनगर विधायक मिथुन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मांगों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *