Headlines

दुर्गा पूजा पर डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च, मंदिरों की सुरक्षा का जायजा लिया




भास्कर न्यूज | लखीसराय दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें एसडीपीओ शिवम कुमार और एसडीएम प्रभाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों का जायजा लिया। साथ ही दुर्गा मंदिरों में विधि-व्यवस्था की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति का जायजा लिया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया गया। डीएम और एसपी ने पूजा स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *