Headlines

Muzaffarpur Love Marriage Murder | Brother Kills Sister Over Social Media


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह और शादी के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने से नाराज भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी। 7 अक्टूबर को सादतपुर में रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी से अज्ञात युवती का शव मिला था। पोस्टमार्

.

पिता की प्राथमिकी और पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतका के भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मनीष ने दुपट्टे से गला दबाकर बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की है। घटना में शामिल उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी। मर्डर के आरोपी के साथ पुलिस ने लूट मामले के एक आरोपी को भी मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी। मर्डर के आरोपी के साथ पुलिस ने लूट मामले के एक आरोपी को भी मीडिया के सामने पेश किया।

9 महीने पहले किया था प्रेम विवाह, वीडियो पोस्ट करने से था नाराज

पुलिस के अनुसार, रेनू ने करीब 9 महीने पहले अपनी मर्जी से रामपुर हरि निवासी प्रिंस नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। मिली जानकारी के अनुसार, शादी के बाद रेनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट किए थे। इसे लेकर उसका भाई मनीष नाराज था। पुलिस की जांच में प्रेम विवाह और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

पिता हरेंद्र राय ने शव की पहचान करने के बाद कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

झाड़ी में मिला था शव, तकनीकी साक्ष्य से भाई तक पहुंची पुलिस

7 अक्टूबर को रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी में युवती का शव मिलने की सूचना पर कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसके बाद मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर की निगरानी और एसडीपीओ पश्चिमी-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर पुलिस ने रेनू के भाई मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की।

शव झाड़ी में फेंकने के बाद फरार हुआ साथी

पुलिस के अनुसार, मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर रेनू की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और शव को झाड़ी में फेंक दिया था। गिरफ्तार मनीष की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *