![]()
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 8 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल भी हुए हैं। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS नींद आने के कारण हादसे की आशंका पुलिस अधिकारियों का आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी के कारण हुआ है। ट्रैवलर बस का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। आगे की तरफ बैठे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा चोट लगी हैं। कई घायल सीटों के बीच फंस गए थे। ग्रामीणों ने कांच तोड़कर अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
राजस्थान-एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी मिनी बस, 6 की मौत:25 से ज्यादा पैसेंजर्स थे; सीटों के बीच फंसे घायल, कांच तोड़कर निकाला
