![]()
मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के कारण एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें 24 अक्टूबर तक बंद कर दी हैं। यह फैसला जेद्दा, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स के लिए लिया गया। एयरलाइन ने टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस करने का ऐलान किया है। इसका अलावा, यात्री बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए यात्रा की तारीख फ्री में बदल सकेंगे।
यात्रियों के लिए दो बड़े फायदे अगर आपने 15 अक्टूबर या उससे पहले टिकट बुक कराया था और आपकी यात्रा 9 से 25 अक्टूबर के बीच की थी, तो आप बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए 10 नवंबर तक किसी भी नई तारीख की फ्लाइट चुन सकते हैं। अगर आप अपनी पुरानी मंजिल के बजाय खाड़ी देशों के किसी दूसरे शहर से उड़ान भरना चाहते हैं, तो सीटें खाली होने पर आपको वहां से भी यात्रा करने का मौका मिलेगा।
Source link
एअर-इंडिया ने 24 अक्टूबर तक UAE की उड़ानें रद्द कीं:हुती हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से फैसला लिया; टिकट की तारीख फ्री में बदल सकेंगे
