Headlines

गयाजी में दुर्गा पूजा पर अलर्ट मोड में पुलिस:17 से 21 अक्टूबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; शहर में दोपहर 1 बजे के बाद गाड़ियों की नो एंट्री




गयाजी और बोधगया में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। त्योहार को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 17 से 21 अक्टूबर तक शहर के प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। जीबी रोड और रमना रोड पर दोपहर 1 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक बाइक, कार और टेंपो समेत सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बड़े वाहनों को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। बोधगया में भी दोपहर 1 बजे के बाद कई प्रमुख रास्तों से शहर में गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को निर्धारित रूट से आने-जाने और तय पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करने का निर्देश दिया गया है। वैकल्पिक रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल इसके अलावा सिकड़िया मोड़ से सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। मुफस्सिल मोड़ से किरानीघाट की ओर भी बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। पटना की ओर से आने वाले मालवाहक ट्रक और पिकअप को रामशिला मोड़ से कुजापी नवादा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप और सिटी पब्लिक स्कूल की ओर निर्धारित वैकल्पिक रास्ते से भेजा जाएगा। स्टेशन जाने वाले टेंपो का भी बदलेगा रूट मेला के दौरान रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी बदले हुए रूट का ध्यान रखना होगा। सिकड़िया मोड़ से स्टेशन जाने वाले टेंपो गयाजू कॉलेज मोड़, गोवाल बिगहा मोड़, काशीनाथ मोड़, नगमतिया मोड़ और रेलवे अस्पताल होते हुए एक नंबर गुमटी से स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन से सिकड़िया मोड़ जाने वाले टेंपो जीआरपी मोड़ से बाटा मोड़, स्वरानपुरी रोड और काशीनाथ मोड़ होते हुए आगे जाएंगे। मुफस्सिल से स्टेशन जाने वाले टेंपो लखीबाग मोड़, किरानीघाट पेट्रोल पंप, जनता कोल्ड स्टोरेज, गुरुद्वारा और डोमटोली चौक होते हुए मालगोदाम के रास्ते स्टेशन पहुंचेंगे। बाईपास से स्टेशन जाने वाले टेंपो मंगला गौरी, गोदावरी रोड, शहीद तकिया मोड़, गोवाल बिगहा मोड़ और काशीनाथ मोड़ होते हुए जाएंगे। स्टेशन से बाईपास जाने वाले वाहनों के लिए बाटा मोड़, स्वरानपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, आईएमए हॉल, डिग्घी तालाब मोड़, कोइबारी, टिल्हा धर्मशाला और चांद चौरा का रास्ता निर्धारित किया गया है। इन जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था शहर में प्रवेश पर रोक के दौरान वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। चाकंद की ओर से आने वाले छोटे वाहन डोमटोली से मुरली पहाड़ी होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में पार्क होंगे। मुफस्सिल की ओर से आने वाले वाहन भी स्टेशन परिसर में निर्धारित जगह पर खड़े किए जाएंगे। बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कॉटनलारा अस्पताल का मैदान और गया जिला स्कूल का मैदान निर्धारित किया गया है। मिर्जागंज, डेल्हा और टेकारी की ओर से आने वाले वाहन गया कॉलेज खेल परिसर में पार्क होंगे। कोठवारा, चांद चौरा और नूतन नगर की ओर से आने वाले वाहन गया जिला स्कूल के मैदान में खड़े किए जाएंगे। सिकड़िया मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी गया कॉलेज खेल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था है।
बोधगया में भी चार रास्तों से एंट्री बंद 17 से 21 अक्टूबर तक बोधगया में सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 1 बजे के बाद महामाया होटल, दोमुहान, राजापुर पुल और गांधी चौक की ओर से बोधगया शहर में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। गयाजी शहर में समाहरणालय गोलंबर, पीरमंसूर चौक, किरानीघाट, बाटा मोड़, नगमतिया मोड़, काशीनाथ मोड़, मुसुंडा मोड़, घुघड़ीटांड़, सिकड़िया मोड़ और रामशिला मोड़ समेत प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। यहां तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेला घूमने के लिए निकलने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग की जानकारी ले लें। प्रतिबंधित रास्तों पर जाने और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने से बचें। इससे जाम से बचने के साथ ही श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *