Headlines

मधेपुरा में बांसबाड़ी से आठवीं के छात्र का मिला शव:शाम से लापता था, गले पर मिले काले निशान; कान से निकल रहा था खून




मधेपुरा में बुधवार की सुबह बांसबाड़ी से आठवीं कक्षा के छात्र का शव बरामद हुआ है। घटना सदर प्रखंड के मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत बैरवा गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी जयकांत यादव के बेटे रूपेश कुमार (15) के रूप में हुई है। वो घर का इकलौता बेटा था, उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। रूपेश मंगलवार की शाम से लापता था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की अहले सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए बांसबाड़ी की ओर गई। इसी दौरान उनकी नजर बांस के बीच पड़े किशोर के शव पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मिठाई पुलिस शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार और सदर एसडीपीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच की। घटनास्थल से आई तस्वीरें….. कान से निकल रहा था खून एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के कान से खून निकल रहा था। गले पर भी हल्का काला निशान है। हालांकि, किशोर की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस छात्र की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि मंगलवार शाम से लापता होने के बाद रूपेश किन परिस्थितियों में बांसबाड़ी तक पहुंचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *