Headlines

जहानाबाद DM ने पूजा पंडालों का इंस्पेक्शन किया:सुरक्षा, व्यवस्था और क्राउड कंट्रोल के लिए दिए जरूरी निर्देश




जहानाबाद में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने शहर के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समितियों की तैयारियों को देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। आवाजाही ठीक करने के निर्देश डीएम ने कहा कि सभी पूजा पंडाल तय नियमों और सुरक्षा मानकों के हिसाब से बनने चाहिए। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। बिजली विभाग को प्रमुख जगहों और पंडालों के आसपास लाइट लगाने को कहा गया। नगर परिषद को सड़कों के गड्ढे भरने और आवाजाही ठीक करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील पूजा समितियों को महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग लगाने को कहा गया, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। उनसे जल्द लाइसेंस के लिए आवेदन करने और वॉलंटियरों की सूची भी देने को कहा गया। डीएम ने महिला वॉलंटियरों को भी शामिल करने की सलाह दी, जिससे महिला श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा हो और मदद मिल सके। जिला प्रशासन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम कर रहा है। डीएम ने लोगों से शांति से त्योहार मनाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *