Headlines

नवादा-स्नातक चुनाव को लेकर NDA ने तेज की तैयारी:13 अक्टूबर को आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत,गांधी स्कूल में होगा कार्यक्रम




नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें 13 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रस्तावित नवादा दौरे की तैयारियों के साथ चुनावी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। 13 अक्टूबर को गांधी स्कूल में होगा कार्यक्रम जदयू के जिला मीडिया प्रभारी तन्ने पठान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नवादा के गांधी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की सूचना दी गई है। उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की सूचना कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, संतोष सुमन और दीपक प्रकाश के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के शामिल होने की जानकारी दी गई है। सांसद अरुण भारती और विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद अरुण बाबू सहित कई अन्य नेताओं के भी पहुंचने की सूचना है। विधायक और विधान पार्षद भी होंगे शामिल बैठक में हिसुआ विधायक अनिल सिंह, गोविंदपुर विधायक विनिता मेहता, नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक विमल राजवंशी और विधान पार्षद अशोक यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिला अध्यक्षों और नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। स्नातक चुनाव पर NDA का फोकस पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव बैठक का प्रमुख मुद्दा रहा। वरिष्ठ नेताओं के प्रस्तावित दौरे के जरिए गठबंधन संगठनात्मक एकजुटता मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने की कोशिश में है। अब सबकी नजर 13 अक्टूबर को गांधी स्कूल में होने वाले कार्यक्रम पर टिकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *