![]()
अररिया के परमान सभागार में शनिवार को ‘पेंशन उत्सव’ हुआ। यह बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का जिला स्तरीय कार्यक्रम था। सितंबर महीने की पेंशन का भुगतान हुआ। जिले के 3,08,425 लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39 करोड़ 95 लाख 14 हजार 500 रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री ने सीधे पैसे ट्रांसफर किए। अब पेंशन 1,100 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने लाभुकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों को समय पर योजना का फायदा पहुंचाने और शिकायतें जल्द हल करने के निर्देश दिए। छह योजनाओं के तहत भुगतान हुआ। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन (1,68,346 लाभुक, 19 करोड़ 34 लाख+), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन (75,766 लाभुक, 8 करोड़ 35 लाख+) और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन (12,651 लाभुक, 1 करोड़ 44 लाख) के पैसे दिए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन (22,664 लाभुक, 2 करोड़ 53 लाख), बिहार निःशक्तता पेंशन (27,716 लाभुक, 3 करोड़ 12 लाख) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन (1,282 लाभुक, 14 लाख+) के पैसे भी भेजे गए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समेत अधिकारी और लाभुक मौजूद थे।
Source link
3,08,425 पेंशनर्स के अकाउंट में 39.95 करोड़ रुपए ट्रांस्फर:अररिया के परमान सभागार में पेंशन उत्सव, अब हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए
