![]()
दरभंगा में कोतवाली थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार शराब कारोबारी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की दोपहर टीम ने उसे 5.40 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा था। थाना लाने के बाद वह शौचालय जाने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोहन गांव निवासी विजय कुमार सहनी(27) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, म्यूजियम गुमटी के पास गश्ती दल की नजर विजय कुमार सहनी पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस दौरान गश्ती दल में शामिल जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से शराब बरामद हुई। शौचालय जाने के बहाने फरार हुआ आरोपी थाना लाने के बाद विजय कुमार सहनी को पूछताछ के लिए एक कमरे में रखा गया था। इसी दौरान शौचालय जाने के नाम पर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाने से आरोपी के भागने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि थाना से फरार होने के बाद आरोपी अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार कैसे हुआ, उठ रहे सवाल थाने से हिरासत में लिए गए आरोपी के फरार होने की घटना ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि शौचालय जाने के दौरान आरोपी की निगरानी के लिए कौन पुलिसकर्मी तैनात था? क्या आरोपी ने किसी पुलिस पदाधिकारी या जवान से शौचालय जाने की अनुमति मांगी थी? अगर अनुमति दी गई थी, तो उसे बिना निगरानी के जाने क्यों दिया गया। हालांकि, इस मामले में किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी थी और आरोपी किन परिस्थितियों में फरार हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या नहीं।
Source link
दरभंगा में शराब कारोबारी को पुलिस ने किया अरेस्ट:कोतवाली थाना से हुआ था फरार, शौचालय जाने के बहाने पुलिस को दिया था चकमा
