Headlines

कैमूर में लावारिस स्कॉर्पियो से 246 लीटर शराब बरामद:222 लीटर अंग्रेजी दारू और 24 लीटर बियर मिली, ड्राइवर फरार




कैमूर में मोहनिया पुलिस ने छोटकी कुल्हड़िया गांव में एक लावारिस स्कॉर्पियो से 246 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छोटकी कुल्हड़िया के पास घेराबंदी की थी। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को आता देख उसे रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 246.12 लीटर अवैध शराब बरामद बाद में, पुलिस ने लावारिस स्कॉर्पियो की तलाशी ली। इसमें से कुल 246.12 लीटर अवैध शराब मिली। इसमें 222.12 लीटर 8 PM ब्रांड की विदेशी शराब और 24 लीटर किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर शामिल थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब की बोतलों को जब्त कर लिया है। अज्ञात ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर मालिक और ड्राइवर की पहचान कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *