Headlines

मनीषा हत्याकांड-इनाम घोषित होते ही 2 महिला-आरोपी कोर्ट में सरेंडर:मोतिहारी में ससुर गिरफ्तार, पति का भाई फरार




मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव की मनीषा देवी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी स्वर्ण प्रभात की ओर से फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किए जाने के 24 घंटे के भीतर दो नामजद महिला आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के ससुर ललन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इनाम घोषित होते ही कोर्ट पहुंचीं दोनों आरोपी गुरुवार को चचेरी सास किरण देवी और ननद निक्कू कुमारी ने कोर्ट में सरेंडर किया। दोनों इस मामले में नामजद आरोपी थीं। पुलिस की लगातार कार्रवाई और गिरफ्तारी के दबाव के बीच दोनों के आत्मसमर्पण को अहम सफलता माना जा रहा है। ससुर गिरफ्तार, एक आरोपी अभी फरार पुलिस ने मनीषा के ससुर ललन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपियों में शामिल पति का भाई रितिक कुमार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। तीनों पर घोषित था 10-10 हजार का इनाम एसपी स्वर्ण प्रभात ने फरार तीन नामजद आरोपियों रितिक कुमार, किरण देवी और निक्कू कुमारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम की घोषणा के अगले ही दिन दो महिला आरोपियों के सरेंडर करने से पुलिस कार्रवाई का असर सामने आया है। शुरुआत में आत्महत्या, बाद में सामने आया मारपीट का वीडियो मनीषा का शव 2 अक्टूबर 2025 को उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था। बाद में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला उठाया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *