Headlines

नालंदा के नमन गौरव का बिहार रणजी टीम में चयन:11 अक्टूबर को यूपी के खिलाफ राजगीर में करेंगे डेब्यू; अंडर-23 के डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ा था




बीसीसीआई की ओर से आयोजित रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र के लिए नालंदा के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज नमन गौरव का चयन बिहार सीनियर टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से जिले के ऐतिहासिक शहर राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हो रहा है, जहां बिहार का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश की मजबूत टीम से होगा। अपने घरेलू मैदान पर नमन का यह चयन खेल प्रेमियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम नमन गौरव ने बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू टूर्नामेंटों में अपने बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। पिछले साल बिहार अंडर-23 टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने नागालैंड के खिलाफ फाइनल मैच में डेब्यू किया था। बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतरे नमन ने नाबाद 200 रनों की ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उनके इसी निरंतर फॉर्म और अनुशासन का नतीजा है कि उन्हें अब सीनियर रणजी टीम में जगह मिली है। 10 साल की उम्र से शुरू हुआ था सफर बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत छोटी पहाड़ी निवासी सत्येंद्र प्रसाद और माता चंद्रवती कुमारी के पुत्र नमन को बचपन से ही क्रिकेट का गहरा शौक था। देश और राज्य के लिए खेलने का सपना संजोए नमन ने महज 10 वर्ष की उम्र में सोगरा हाई स्कूल स्थित ‘अलीशाह क्रिकेट अकादमी’ से विधिवत प्रशिक्षण शुरू किया। इस सफर में उनके बड़े भाई स्वेत गौरव ने उनका भरपूर साथ दिया, वहीं खेल की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने के लिए पहला क्रिकेट किट उन्हें राजेश रंजन द्वारा उपलब्ध कराया गया था। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जताते हुए नालंदा जिला क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना नमन के चयन से जिले के खेल जगत में उत्सव का माहौल है। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव गोपाल सिंह, पूर्व सचिव एसएम जावेद इकबाल, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार और मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा संजय उर्फ पिंटू दा, अभिलाष, हैदर अली, मनीष, बिक्रम सोलंकी, अंकित, दीपक प्रसाद, गौरव, अगस्तया, सिद्धार्थ, रामवर्धन, रियाज खान, परवेज मुस्तफा और सिद्धार्थ बाबा सहित कई खेल प्रेमियों ने नमन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *