Headlines

कार में छिपाकर ले जा रहे थे 162.8 किलो गांजा:सीतामढ़ी में 6 गिरफ्तार, 81.40 लाख का गांजा जब्त




सीतामढ़ी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बथनाहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। योगीवाना पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने एक संदिग्ध कार की तलाशी लेकर 162.8 किलो गांजा जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 81.40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। गुप्त सूचना पर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी एडिशनल एसपी के अनुसार जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बथनाहा पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप कार से ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने योगीवाना पेट्रोल पंप के आसपास निगरानी शुरू कर दी। कार रोकते ही खुला तस्करी का राज निगरानी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार के अंदर अलग-अलग पैकेट में भारी मात्रा में मादक पदार्थ रखा मिला। पुलिस ने पदार्थ को जब्त कर उसका वजन कराया, जो 162.8 किलो निकला। पुलिस के मुताबिक बरामद पदार्थ की अनुमानित कीमत 81.40 लाख रुपये है। छह आरोपियों को मौके से दबोचा पुलिस ने मामले में मनीष कुमार, उमेश महतो, बिरजू साह, इन्द्रजीत कुमार, असलाम नट और रघुवीर साह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बथनाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। मामले में बथनाहा थाना कांड संख्या 412/26 दर्ज किया गया है। कहां से आई खेप, कहां होनी थी डिलीवरी? पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *