![]()
भोजपुर में छेर नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के दूसरे दिन सोमवार को शव मिला है। मृतक की पहचान असुधन गांव वार्ड नंबर-10 निवासी शोभा सिंह(70) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के नाती राजू कुमार ने बताया कि रविवार को मेरा नाना खेत घूमने के लिए निकले थे। इस बीच गांव स्थित नदी में पैर फिसलने से गिरकर डूब गए। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। नदी किनारे कपड़ा मिला, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शिवमंगली देवी, तीन पुत्री रिंकी देवी, चिंकी देवी, सनमातो देवी और दो पुत्र विकाश सिंह, जीतन सिंह है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में नदी में डूबने से किसान की मौत:खेत घूमने निकले थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा; दूसरे दिन शव बरामद हुआ
