Headlines

Supreme Court Seeks Centre Response on Central Secretariat Library Delhi


  • Hindi News
  • National
  • Supreme Court Seeks Centre Response On Central Secretariat Library Delhi

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि नए सेंट्रल विस्टा/कर्तव्य पथ पुनर्विकास योजना में लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय की गई है और क्या वह जगह पूरी किताबों को रखने के लिए पर्याप्त होगी।

पुरानी लाइब्रेरी में करीब 8.5 लाख किताबें हैं। इसके अलावा करीब 2 लाख किताबें ऐसी हैं, जो फिलहाल आरके पुरम में कार्टन में रखी हुई हैं।

सोमवार को जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि हलफनामा में लाइब्रेरी के लिए आवंटित जगह का पूरा ब्योरा और उसका लेआउट प्लान देना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि प्रस्तावित जगह में शास्त्री भवन में मौजूद 8.5 लाख किताबों के साथ आरके पुरम में रखी 2 लाख किताबों को भी रखा जा सकेगा या नहीं।

खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *