![]()
बांका जिले में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर रविवार को बाराहाट और रजौन थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने की। पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर 3 अक्टूबर को जिले में ERSS वाहन, थाना पेट्रोलिंग वाहन, पुलिस दीदी स्कूटी, मोटरसाइकिल मोबाइल और क्यूआरटी की सघन वाहन जांच एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। रजौन में ERV-1 से गायब मिले दारोगा निरीक्षण के दौरान रजौन थाना क्षेत्र के अजीत नगर पहाड़ी के पास वाहन संख्या BR01 HP 0772 (ERV-1) की जांच की गई। इस वाहन पर तैनात पु0अ0नि0 मनोज कुमार पासवान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। पुलिस के अनुसार, वे बिना किसी पूर्व सूचना, अवकाश या सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्यूटी स्थल से गायब थे। बाराहाट में भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिला जवान इसी तरह पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) अमितेश कुमार के औचक निरीक्षण में 3 अक्टूबर को सुबह 10:36 बजे बाराहाट थाना क्षेत्र में ब्लॉक के पास वाहन संख्या BR01 HP 0774 (ERV-1) की जांच की गई। वाहन पर तैनात PTC/639 रविन्द्र कुमार यादव भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। उनके पास भी अनुपस्थित रहने के संबंध में कोई पूर्व सूचना, अवकाश या सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं थी। लापरवाही और अनुशासनहीनता मानकर कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति को कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता माना। पुलिस उपाधीक्षक अमितेश कुमार, पुलिस केन्द्र बांका की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबन पु0अ0नि0 मनोज कुमार पासवान और PTC/639 रविन्द्र कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय पुलिस केन्द्र, बांका निर्धारित किया गया है।
Source link
बांका में ड्यूटी से गायब मिले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड:बिना सूचना थे गैरहाजिर; औचक जांच में खुली लापरवाही पर कार्रवाई
