Headlines

बूचड़खानों पर छापा, कई मवेशी बरामद



खलासी मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित मांस कारोबार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पशु क्रूरता अत्याचार निवारण निरीक्षक, नगर थाना पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 2 दर्जन से ज्यादा गोवंश, प्रतिबंधित मांस समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल जब्त सामग्री की सूची तैयार की जा रही है। इस मामले में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसमें खलासी मोहल्ले के निवासी मुन्ना कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। पशु क्रूरता अत्याचार निवारण निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कार्रवाई में नगर थाना पुलिस और नगर परिषद की टीम भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन अवैध रूप से मांस का कारोबार करने वाले लोग फिर से गतिविधियां शुरू कर देते हैं। जब्त सामानों की सूची तैयार होने के बाद कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *