![]()
कटिहार में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने 55.790 लीटर शराब और तीन बाइक जब्त कीं। मद्य निषेध टीम के इंस्पेक्टर रवि किशोर के नेतृत्व में आजमनगर के बौला से राजकुमार मंडल को 19 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। बैगना ओवरब्रिज के पास 7.500 लीटर विदेशी शराब जब्त हुई। मनसाही के बलवा टोला से सुनील गुप्ता को 9.415 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। संतोषी चौक, कटिहार से 10.875 लीटर विदेशी शराब मिली। बलरामपुर के लोहागड़ा पुल के पास मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद हुसैन, शुभान अंसारी और मुसव्वर आलम को गिरफ्तार किया गया। ये रायगंज, पश्चिम बंगाल से दो बाइक पर 19 लीटर विदेशी शराब ला रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कटिहार में 6 शराब तस्कर गिरफ्तार:विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 55.790 लीटर शराब और 3 बाइक जब्त
