Headlines

विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त:DGP रहे IPS अफसर का 24 घंटे में मंजूर हुआ था VRS; राज्यपाल दिलाएंगे शपथ




बिहार के DGP विनय कुमार आज राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ लेंगे। राजभवन में थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। शपथ लेने के बाद वे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर पदभार संभालेंगे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी समारोह में शामिल होंगे। अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। विनय कुमार ने हाल ही में VRS लिया है। वे बिहार के DGP पद पर सेवारत थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को उनकी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी थी। इससे पहले गुप्तेश्वर पांडेय ने डीजीपी रहते VRS लिया था। सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष की सहमति मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की शुक्रवार को बैठक हुई। इस बैठक में सहमति के बाद विनय कुमार के नाम को स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी थी। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार बिहार में सूचना का अधिकार (RTI) कानून से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों की सुनवाई और सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों के निपटारे में मुख्य सूचना आयुक्त की भूमिका अहम होती है। 5 अक्टूबर तक छुट्टी पर है विनय कुमार सूत्रों के अनुसार, एक केंद्रीय मंत्री से विनय कुमार की बढ़ती नजदीकियों को लेकर राज्य सरकार उनसे काफी नाराज चल रही थी। शीर्ष स्तर पर तलब किए जाने के तुरंत बाद विनय कुमार पुलिस मुख्यालय पहुंचे और 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक छुट्टी का आवेदन दे दिया। देर शाम गृह विभाग ने छुट्टी की अधिसूचना जारी की, जिसमें स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर जाने का उल्लेख है। विनय कुमार के बाद सबसे सीनियर प्रीता वर्मा ही हैं, इसलिए सरकार ने उन्हें यह प्रभार सौंपा है। छुट्टी में क्या करेंगे विनय कुमार विनय कुमार के नजदीकी की मानें तो वह सबसे पहले IGIMS में स्टोन का इलाज कराएंगे। बताया जाता है कि उनकी किडनी में स्टोन है। वह कुछ दिनों से ज्यादा परेशान हैं। दिसंबर में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसलिए इससे पहले सर्जरी करा लेना चाहते हैं। छुट्टी के दूसरे फेज में वह अपने बच्चे के पास रहेंगे। 10 साल से LTC का लाभ नहीं लिए थे विनय कुमार विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पिछले 10 सालों से एलटीसी (LTC) का लाभ नहीं लिया था, जबकि आईपीएस अधिकारियों के लिए हर दो साल में इसका प्रावधान होता है। उन्होंने इस संबंध में लगाए जा रहे कयासों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 1991 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार का DGP के रूप में दो साल का निर्धारित कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का पद 31 जुलाई से खाली पड़ा है। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि विनय कुमार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभालेंगे। मुख्य सूचना आयुक्त के पास क्या होगी जिम्मेदारी? मुख्य सूचना आयुक्त सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों में आयोग का नेतृत्व करते हैं। नागरिकों को सरकारी विभागों से सूचना प्राप्त करने में समस्या आने पर अपील और शिकायत की व्यवस्था RTI कानून के तहत की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *