![]()
भागलपुर के सुल्तानगंज के गंगटी इलाके में पुलिस ने एक झोपड़ी पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां गांजा और देशी शराब बेची जा रही है। पुलिस को देखते ही घर में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पति राजेश दास अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, लेकिन उसकी पत्नी कदमा देवी को पुलिस ने पकड़ लिया। झोपड़ी की तलाशी में 495 ग्राम से ज्यादा गांजा और एक लीटर से ज्यादा देशी शराब मिली। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इस फोन से नशे के नेटवर्क के कई राज खुल सकते हैं। पुलिस अब फरार राजेश दास की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मोबाइल फोन अब खोलेगा नशे के नेटवर्क का ‘कनेक्शन’ इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। कॉल डिटेल और अन्य उपलब्ध जानकारी के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से आता था और आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि गिरफ्तार महिला और फरार आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे। अगर मोबाइल से सप्लायर और खरीदारों से जुड़े ठोस सुराग मिलते हैं, तो आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के अनुसार, जिले में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मिली सूचना पर सुल्तानगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब बरामद गांजा और शराब के स्रोत से लेकर इसके संभावित खरीदारों तक की कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गंगटी की इस झोपड़ी से नशे का कारोबार कितने समय से चल रहा था और इसके पीछे कितने लोगों का नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस टीम की होगी हौसला-अफजाई एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए उसे पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कार्रवाई में सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष के साथ रोशन कुमार, विष्णु, अक्षय और सशस्त्र बल के जवानों की भूमिका रही।फिलहाल कदमा देवी पुलिस गिरफ्त में है, पति राजेश दास फरार है और जब्त मोबाइल पुलिस की जांच के दायरे में है।
Source link
भागलपुर- झोपड़ी में दंपती कर रहा था नशे का कारोबार:पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार, पति फरार; जब्त मोबाइल खंगालने में जुटी
