Headlines

बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला:ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके; पिछले महीने घर-ऑफिस में तोड़फोड़ हुई थी




पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में TMC विधायक कुणाल घोष का आरोप है कि उनकी कार पर शनिवार को हमला किया गया। घोष ने कहा- वे शनिवार को श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उत्तरपाड़ा में भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अंडे फेंके। वीडियो में कुणाल घोष ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। पीछे की सीट पर भी कुछ लोग बैठे थे, जो घटना का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में भीड़ को गाड़ी के चारों तरफ देखा जा सकता है। इस दौरान पीछे के कांच पर भी हमला किया गया, जिससे वह टूट गया। भीड़ ने ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए। घटना का वीडियो विधायक के ऑफिस की ओर से X पर पोस्ट किया गया है। अगस्त में कुणाल घोष के घर-दफ्तर पर भी हुआ था हमला इससे पहले 13 अगस्त को कोलकाता के बेलेघाटा इलाके में कुणाल घोष के घर और ऑफिस पर हमला हुआ था। कुछ लोगों ने ऑफिस के बाहर लगे ममता बनर्जी और कुणाल घोष के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए थे। कुणाल घोष ने उस घटना को पूर्व नियोजित बताते हुए आरोप लगाया था कि पहले लोग उनके घर पहुंचे थे। उनके वहां नहीं मिलने पर दफ्तर पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए ऑफिस के बाहर लगे CCTV फुटेज की जांच की थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *