Headlines

जहानाबाद में मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म:खेत में ले जाकर वारदात, पीड़िता का मेडिकल कराया गया;आरोपी गिरफ्तार




जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 65 वर्षीय उमेश कुमार ने महिला को जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने घोसी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसडीपीओ कीर्ति कमल ने बताया कि मामले में 65 वर्षीय उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पीड़िता का कराया गया मेडिकल टेस्ट पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के संपर्क में पुलिस पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत ठीक है। पुलिस उसके परिवार के लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *