Headlines

दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम में बदला मौसम:मुजफ्फरपुर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश; कई जगह पेड़ की डालियां टूटीं




मुजफ्फरपुर में रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब 4 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद करीब 4:30 बजे तेज आंधी शुरू हुई। तेज हवा के कारण शहर में कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। मुजफ्फरपुर क्लब गेट के पास पेड़ की डाल गिरने से सिविल कोर्ट से सरैयागंज टावर की ओर जाने वाला रास्ता कुछ देर के लिए बाधित रहा। वहीं, समाहरणालय परिसर स्थित धरनास्थल पर भी पेड़ की एक डाल टूटकर गिर गई। हालांकि, किसी जगह से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए अगले तीन दिनों तक अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढोतरी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले तीन दिनों तक जिले में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई थी। ऐसे में उमस के बीच तापमान बढ़ने का अनुमान था। हालांकि, रविवार शाम अचानक बदले मौसम के कारण शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उनके अनुसार, इस दौरान दिन का औसत तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। शनिवार को 32 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। हवा में नमी की औसत मात्रा बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिक नमी के कारण तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा नहीं होने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश से उमस से मिली राहत आंधी के बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कुछ देर में सड़कों पर पानी जमा हो गया, लेकिन लोगों को पिछले कुछ समय से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में बारिश के बाद राहत मिलने के बावजूद दिन में फिर से उमस बढ़ने की संभावना है। आखिर में देखिए, मुजफ्फरपुर में तेज हवा से सड़क पर गिरी पेड़ की डालियों की तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *