Headlines

PM मोदी के जन्मदिन पर जले 50 हजार दीप:भाजपा ने जिलेभर में किया विशेष आयोजन, लड़कियों ने रंगोली से बनाई पीएम की तस्वीर




नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले के अलग-अलग प्रखंडों और मंडलों में यह आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं के मुताबिक, जिले के 14 मंडलों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुए। पार्टी ने पूरे नवादा जिले में करीब 50 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा था। नेताओं ने दावा किया कि इस लक्ष्य के हिसाब से जिलेभर में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर PM को दी बधाई इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कामों का जिक्र किया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें…..
50 हजार दीप जलाने का था लक्ष्य भाजपा महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले के कई हिस्सों में विशेष कार्यक्रम हुए। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों और प्रखंडों में दीप जलाकर इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने दोहराया कि नवादा जिले में करीब 50 हजार दीप जलाने का लक्ष्य था, जिसे उत्साहपूर्वक पूरा किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह था। विश्वकर्मा पूजा के साथ हुए इस दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *