![]()
पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सह बेगूसराय के सुपरवाइजिंग जस्टिस अजित कुमार तीन दिवसीय दौरे पर आज बेगूसराय पहुंचे। गेस्ट हाउस में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार एवं डीएम रिची पांडेय ने उनका स्वागत किया। मौके पर एसपी मनीष एवं सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जस्टिस अजीत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंनेे जिला न्यायालय परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही बेगूसराय न्यायालय परिसर में प्रस्तावित फव्वारा तथा लेडी जस्टिस की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने नवनिर्मित सुरक्षा कक्ष एवं वॉशरूम का उद्घाटन भी किया गया। इसके बाद निरीक्षी न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने बेगूसराय मुख्यालय स्थित सभी न्यायालयों, कार्यालयों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया। जस्टिस ने बरौनी रेलवे कोर्ट का भी किया निरीक्षण न्यायमूर्ति ने बरौनी रेलवे कोर्ट का निरीक्षण किया, जहां बरौनी रेलवे पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय पहुंचे, जहां तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय की प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इसके साथ ही तेघरा अनुमंडल न्यायालय में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सचिव एवं अधिवक्ताओं साथ बैठक कर समस्याएं सुनी। बेगूसराय में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएम रिची पांडेय एवं एसपी मनीष उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, जिला वकील संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो, दोनों संघ के सभी पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं लोक अभियोजक उपस्थित थे।
Source link
बेगूसराय पहुंचे हाईकोर्ट के सुपरवाइजिंग जस्टिस:सिक्योरिटी रूम, वॉशरूम का उद्घाटन किया; फव्वारा, लेडी जस्टिस की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन
