![]()
कैमूर में ‘सेवा संकल्प’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अगले एक महीने तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में गहराई से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसका मकसद लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान से हुई। राजेंद्र सरोवर पर मुख्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे सरोवर परिसर में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत की गूंज सुनाई दी। जमा खां को DM ने दिए शॉल और सर्टिफिकेट समारोह में अच्छा काम करने वाले पांच सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां, भभुआ विधायक भरत बिन्द, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शॉल और सर्टिफिकेट दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के खास पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक तालाबों और सरोवरों की विशेष सफाई की योजना है। उन्होंने साफ किया कि कैमूर को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी है और यह लोगों की भागीदारी से ही संभव होगा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी आयोजित छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, ‘इनोवेशन चैलेंज’ और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें जीतने वाले खिलाड़ी प्रमंडल और राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
Source link
कैमूर में 'सेवा संकल्प' और 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू:राजेंद्र सरोवर पर दीपोत्सव के साथ राष्ट्रगान गूंजा; मंत्री जमा खां ने पांच सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
