Headlines

PM मोदी बर्थडे- अररिया में 5 लाख ‘आशीर्वाद दीप’ जले:शहर से गांव तक रोशन हुए मंदिर-चौक; मंत्री दिलीप जायसवाल भी पहुंचे




अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार देर शाम अररिया जिले में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिलेभर में करीब 5 लाख दीप जलाए गए। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। काली मंदिर चौक और स्टेडियम में भी जले दीप जिला मुख्यालय के काली मंदिर चौक और सुभाष स्टेडियम में भी दीप जलाए गए। इसके अलावा सलेश मंदिर और जोगबनी शिव मंदिर में लोगों ने दीप प्रज्वलित किए। भाजपा के सभी मंडलों के साथ रानीगंज, भरगामा, नरपतगंज, फारबिसगंज, जोकीहाट, सिखटी, कुर्साकांटा और पलासी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भी दीप जलाए गए। मंत्री बोले- दीपक की रोशनी सकारात्मक ऊर्जा देती है कार्यक्रम में शामिल होने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल अररिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि दीपक की रोशनी समाज में उजाला फैलाती है और सकारात्मक ऊर्जा देती है। उन्होंने सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। मंत्री ने कहा कि वे भी ‘आशीर्वाद दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कामना की कि बिहार और देश के 140 करोड़ लोगों का जीवन सुखमय रहे और देश आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे देश में करीब 25 करोड़ ‘आशीर्वाद दीप’ जलाए गए। शहर से गांव तक दिखी भागीदारी अररिया में कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा। शहर से लेकर दूर-दराज के गांवों तक लोग दीप जलाते नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। शाम होते ही जगह-जगह दीपों की रोशनी दिखाई देने लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *