Headlines

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए 11000 दीये; VIDEO:गंगा महाआरती में दीर्घायु की कामना, विधायक बोले- आयोजन में सरकारी पैसा खर्च नहीं हुआ




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भोजपुर के बड़हरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोईलवर-छपरा फोरलेन स्थित बबुरा पुल पर आयोजित कार्यक्रम में पुल के दोनों छोर पर 11 हजार बड़े दीये जलाए गए। एक साथ जलते दीयों से पुल रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद वेदमंत्रोच्चारण के बीच गंगा महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाए दीये बड़हरा विधायक ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके जन्मदिन को सेवा और धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया। देर शाम तक बबुरा पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और दीयों की रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मां गंगा से पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की- विधायक बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76 वां जन्मदिवस है। इस पावन अवसर पर हम सभी साथी और बड़हरा की हजारों की संख्या में जनता यहां एकत्रित हुए और मां गंगा की आरती की। उन्होंने कहा कि 11 हजार दीप जलाकर मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यश में निरंतर वृद्धि की कामना की गई। हमारी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें इतनी लंबी आयु प्रदान करें कि भारत जिस तरह आज विश्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वह आने वाले समय में शीर्ष स्थान पर स्थापित हो सके। विधायक बोले- यह आयोजन किसी औपचारिकता के लिए नहीं किया बड़हरा विधायक ने कहा कि ये आयोजन किसी औपचारिकता के लिए नहीं किया गया है। हम आज मां गंगा के पास अपनी भावना और आस्था लेकर आए हैं। मां गंगा हमारे लिए केवल एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र हैं। विश्व की सबसे पवित्र नदियों में मां गंगा का विशेष स्थान है और हर व्यक्ति उनके आशीर्वाद की कामना करता है। इसी भावना के साथ हमने मां गंगा की आरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश के विकास की प्रार्थना की है। इस आयोजन को सफल बनाने में यहां मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। पूरे पुल के दोनों तरफ जिस तरह हजारों दीप जलाए गए, उसके पीछे इन युवाओं की मेहनत है। मैं उन सभी बच्चों, कार्यकर्ताओं और साथियों को धन्यवाद देता हूं और उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां पहुंचना यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के मन में सम्मान और विश्वास है। ‘हम भी अपने स्तर से जनता की सेवा करेंगे’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह लगातार जनता की सेवा और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, उसी तरह आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम भी अपने स्तर से जनता की सेवा करेंगे। बड़हरा और भोजपुर की जनता के लिए काम करते हुए क्षेत्र की एक विशिष्ट पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। यही आज के आयोजन का हमारा संकल्प है। जहां तक विपक्ष की ओर से इस आयोजन पर खर्च को लेकर सवाल उठाने की बात है, तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यहां किसी तरह का अनावश्यक सरकारी पैसा खर्च नहीं हुआ है। यह लोगों की अपनी भावना, आस्था और इच्छा से किया गया आयोजन है। जब लोगों के मन में किसी के प्रति सम्मान और श्रद्धा होती है, तो वे अपनी इच्छा से कुछ करने के लिए आगे आते हैं। इसमें कितना खर्च हुआ या नहीं हुआ, इसका आकलन वही लोग करते हैं, जिन्हें शायद ऐसे अच्छे और धार्मिक आयोजनों की भावना समझ में नहीं आती। विधायक ने कहा- विपक्ष बताए, मां गंगा की आरती करना गलत है क्या विधायक ने कहा कि मैं विपक्ष के लोगों से भी पूछना चाहता हूं कि क्या मां गंगा की आरती करना गलत है? आज पहली बार इस स्थान पर इस तरह मां गंगा की आरती की गई है। हमें उम्मीद है कि जो लोग आज इस आयोजन की आलोचना कर रहे हैं, वे भी आने वाले समय में इसी स्थान पर आकर मां गंगा की आरती करने का प्रयास करेंगे। हमारा उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी आस्था के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना है। राघवेंद्र प्रताप ने विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि इस आयोजन में कोई पैसा खर्च नहीं हुआ है। लोगों ने अपनी इच्छा से इस आयोजन को सफल बनाने में मदद किया है। जो खर्च का आकलन करते हैं उनका अच्छे कामों से मतलब नहीं होता है। आज पहली बार मां गंगा की महाआरती हुई है। वहीं, राघवेंद्र प्रताप ने तेजस्वी यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कुछ भी बोलते हैं। जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। बस 25 विधायक पर वह सीमित हो गए हैं। रजत की ऐसी दुर्दशा कभी पहले नहीं हुई है। आज तेजस्वी यादव के कारण 25 विधायक बचे है। यही आदत रहता आने वाले समय में पांच विधायकों पर वह सिमट कर रह जाएंगे और विरोधी दल की भी स्थिति समाप्त हो जाएगी। जनता के सहयोग से आज भव्य आयोजन पूरा हो सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *