Headlines

नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या:सिर कूचकर नहर में फेंका, गर्लफ्रेंड के परिजन पर आरोप; पिता बोले- वकील होने के बाद भी नहीं बचा सका




नालंदा में छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव नहर से मिला है। सिर पर गंभीर चोट और बॉडी पर जख्म के निशान पाए गए हैं। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। परिजन ने प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम रेक्स(25) के रूप में हुई है। माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में वकील है। घटना राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच की है। ‘वकील होने के बाद भी बेटे को नहीं बचा पाए’ मृतक के पिता ओम प्रकाश ने रोते हुए बताया कि लड़की के भाई (गौरव) ने उन्हें फोन करके मामले को ‘मैनेज’ करने की बात कही थी। मैंने उससे कहा कि हम इंसान परिवार से हैं, मैं सब कुछ संभाल लूंगा, लड़की की इज्जत पर कोई आंच नहीं आएगी। ‘झांसा देकर बुलाया, फिर कर दी हत्या’ मृतक के बड़े भाई सत्यम केशवा ने लड़की के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सत्यम ने बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उनकी शिवम से आखिरी बार बात हुई थी। तब शिवम ने झूठ बोला था कि वह बिहारशरीफ में है, जबकि असल में वह एकंगरसराय में लड़की के परिजनों के पास था। लड़की के भाई गौरव ने पहले मेरे पापा को कॉन्फिडेंस में लिया। उसने झूठा भरोसा दिलाया कि वह शिवम का कुछ नहीं बिगाड़ेंगे। उन्होंने मेरे भाई का एक वीडियो भी रिकॉर्ड करवाया। सिम कार्ड से हुई शव की शिनाख्त तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि शुरुआत में एक शव नहर में मिला था। मृतक की जेब में मोबाइल था, जो पानी में भींगने के कारण बंद था। एफएसएल की टीम के सामने मोबाइल का सिम निकालकर जब दूसरे फोन में लगाया गया, तब हिलसा के अधिवक्ता का नंबर सामने आया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि 14 सितंबर की रात 8 बजे से ही युवक का फोन बंद था, लेकिन परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। सिर पर पुराने जख्म का निशान दिखा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *