![]()
गयाजी में बेलागंज से विधायक मनोरमा देवी ने अपनी सियासी सफर का श्रेय ठेकेदारी को दिया है। विधायक ने खुलेआम मंच से कह दिया कि अगर मैं ठेकेदार नहीं होती तो आज विधायक नहीं होती। मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। ये बयान मनोरमा देवी ने इंफ्रा एक्सपो में कही है। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। प्रोग्राम का आयोजन निजी होटल में इंजीनियर एसोशिएशन की ओर से किया गया है। एक्सपो का उद्घाटन विजय कुमार सिन्हा ने किया। प्रोग्राम में अतरी क्षेत्र के विधायक रोमित कुमार भी मौजूद रहे। ‘व्यवस्था केवल पैसे या ठेकेदारी-रंगदारी से नहीं चलती’ विधायक मनोरमा देवी के बयान के बाद विजय सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजनीति और सेवा के असली मायने समझाए। विजज सिन्हा बोलने लगे तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों से लेकर मंच पर बैठे लोग भी मुस्कुराने लगे। विजय सिन्हा ने कहा कि हम हर व्यापार का सम्मान करते हैं। मैं खुद माइंस मिनिस्टर रहा हूं। नगर विकास मंत्री रहा हूं, लेकिन हमें ये समझना होगा कि व्यवस्था केवल पैसे या ठेकेदारी-रंगदारी से नहीं चलती।
‘पश्चिमी देशों की नकल करने से काम नहीं चलेगा’ विजय सिन्हा ने कहा कि व्यवस्था को हम सही व्यवहार और पूरी ईमानदारी से ही बदल सकते हैं। भारत भूमि सनातन संस्कृति और संस्कारों की भूमि है। यहां प्रकृति और निष्ठा के साथ काम करना होता है। केवल पश्चिमी देशों की नकल करने से काम नहीं चलेगा, जहां प्रकृति और मानवीय मूल्य गौण हो जाते हैं।
पितृपक्ष मेले की समीक्षा बैठक के बाद एक्सपो में शामिल हुए गयाजी में विजय कुमार सिन्हा का दौरा था। आज उन्होंने पितृपक्ष मेले की समीक्षा बैठक, घाट का निरीक्षण किया, पूजा-अर्चना की, इसके बाद वे एक्सपो में शामिल होने आए थे। इस दौरान पूरा सियासी ड्रामा देखने को मिला। विजय सिन्हा ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि साधन चाहे सीमित हों, लेकिन हमारा हृदय बड़ा होना चाहिए। हर बिहारी को बाहर से आने वाले लोगों की सेवा के लिए खड़ा रहना होगा।
Source link
मनोरमा देवी बोली, 'ठेकेदारी ने मुझे विधायक बनाया':गयाजी में विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हमें मानसिकता बदलनी होगी
